कल मनाया जायेगा यमद्वितीया महोत्सव, दूज पूजन, हवन, आरती, कलम वितरण एवं दीपावली मिलन समारोह

 .


आप सादर आमंत्रित हैं

*यमद्वितीया महोत्सव, दूज पूजन, हवन, आरती, कलम वितरण एवं दीपावली मिलन समारोह में.*


*दिनांक :-  27-10-2022*

*दिन     :-  गुरुवार*

*समय   :-  दोपहर 04 बजे*

*स्थान   :-  चित्रगुप्त मंदिर परिसर*

                *जवाहर चौक टी टी नगर भोपाल, म प्र*


*सम्माननीय बंधुवर,*

*चित्रगुप्त समाज भोपाल के तत्वावधान में दीपावली के शुभ अवसर पर होने वाली दूज के पावन पर्व पर श्री चित्रगुप्त भगवान की विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया जा रहा है।*


*इस अवसर पर पंडित श्री कृष्ण गोपाल शर्मा एवं श्री वीरेन्द्र श्रीवास्तव जी द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी का विशेष श्रार श्रंगार किया जा कर उनका पूजन किया जाएगा तत्पश्चात हवन किया जाकर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित देवी देवताओं की आरती की जाएगी।*


*पूजन उपरांत प्रसाद के रूप में कन्याओं के कर कमलों से विशेष रूप से पूजाकृत कलावा वंधन से युक्त कलम का वितरण स्वादिष्ट प्रसादी के साथ किया जाएगा।*


*देश का संदेश समाचार पत्र के संचालक श्री संजीव श्रीवास्तव, श्री राजीव श्रीवास्तव एवं श्री आशीष श्रीवास्तव के सहयोग से मंदिर परिसर में 201 दीपकों को प्रज्वलित कर दीपदान उपस्थित भक्तजनों द्वारा किया जाएगा।*


*अंत में समाज का दीपावली मिलन समारोह वरिष्ठजनों के सानिध्य में उनके सारगर्भित उद्बोधन एवं आशीर्वाद से सम्पन्न होगा।*


*इस आन्नदोत्सव में आप अपने परिवार, ईष्ट मित्रों सहित सादर आमंत्रित हैं।*


*निवेदक :- राजेश नारायण श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, जी एम जौहरी, डी पी श्रीवास्तव, एम के श्रीवास्तव,उमेश निगम, सुशील श्रीवास्तव "नन्नी", विजय प्रधान, संजीव श्रीवास्तव, पी डी खरे, राजीव सक्सेना, नितिन श्रीवास्तव, दिनेश निगम, सुधा जौहरी, रजनी श्रीवास्तव, अर्चना भटनागर, विभा श्रीवास्तव, अंजना श्रीवास्तव, अभय प्रधान, रंजीत खरे, सुधीर कुमार सिन्हा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अनुपम श्रीवास्तव "लाली", सहर्ष श्रीवास्तव*


           *🌹चित्रगुप्त समाज भोपाल🌹*

         

 🙏🙏🙏🙏🙏  🌹  🙏🙏🙏🙏🙏

Post a Comment

0 Comments