Bhopal News: यमद्वित्या महोत्सव, भाई दूज पूजन, भजन, फाग गीत एवं होली मिलन समारोह

यमद्वित्या महोत्सव, भाई दूज पूजन, भजन, फाग गीत एवं होली मिलन समारोह*



*दिनांक :- 20-03-2022*

*दिन     :- रविवार*

*समय   :- सांय 4 बजे*

*स्थान   :- चित्रगुप्त मंदिर परिसर*

                *जवाहर चौक टी टी नगर भोपाल*

                

*प्रिय चित्रांश बन्धुओं,*

*होली के शुभ अवसर,भाई दूज के पावन पर्व पर यमद्वितीया महोत्सव का आयोजन चित्रगुप्त मंदिर जवाहर चौक टी टी नगर भोपाल में किया जा रहा है। इस दिन भगवान श्री चित्रगुप्त जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाकर उनका विशेष श्राृर श्रंगार किया जाएगा। विधि विधानानुसार हवन पूजन किया जाकर मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं की महाआरती की जाएगी।*

*भाई-बहन की पूजा के साथ कलम दवात की पूजन कर पूजायुक्त कलम प्रसाद के रूप में स्वादिष्ट हलुआ पूरी के साथ वितरित किया जाएगा।*

*सुरभि म्यूजिकल ग्रुप के श्री शैलेन्द्र मवार सक्सेना एवं चित्रगुप्त समाज भोपाल की विभा श्रीवास्तव द्वारा धार्मिक भजन एवं फाग गीतों की मन मोहक प्रस्तुति भी दी जाएगी।*

*इस अवसर पर चित्रगुप्त समाज भोपाल द्वारा समाज बन्धुओं का होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें उपस्थित वरिष्ठ चित्रांश बन्धुओं एवं अतिथियों द्वारा सारगर्भित उद्बोधन दिया जाकर समाज को लाभान्वित किया जाएगा तत्पश्चात चंदन तिलक एवं फूलों की होली भी खेली जाएगी।*


*आप सभी कायस्थ बन्धुओं से साविनय निवेदन है कि आप अपने परिवार, इष्ट मित्रों सहित धार्मिक आयोजन में उपस्थित होकर धर्म लाभ अवश्य प्राप्त करें।*

                     *🌹निवेदन 🌹*

               *चित्रगुप्त समाज भोपाल*

              *अभाकाम भोपाल संभाग*


*राजेश नारायण श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, जी एम जौहरी, डी पी श्रीवास्तव, एम के श्रीवास्तव, विजय प्रधान, आशीष श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव 'नन्नी', राजीव सक्सेना, पी डी खरे, नितिन श्रीवास्तव, सुधीर सिन्हा, अभय प्रधान, दिनेश निगम, सुधा जौहरी, विभा श्रीवास्तव, श्रीमति रजनी श्रीवास्तव, अर्चना भटनागर, अनुराधा वर्मा, राजेश श्रीवास्तव, रंजीत खरे, अनुपम श्रीवास्तव 'लाली', सहर्ष श्रीवास्तव ।*

🙏🙏🙏🙏🙏🌹🙏🙏🙏🙏🙏

Post a Comment

0 Comments